फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: विवि की रिक्त सीटों पर दाखिला प्रक्रिया अंतिम चरण में

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) में संचालित विभिन्न कोर्स में दाखिलों की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। एमए हिंदू अध्ययन कोर्स में दाखिले के लिए आयु की कोई सीमा नहीं है। इसमें किसी भी विषय के स्नातक छात्र प्रवेश ले सकते हैं। दो वर्षीय इस कोर्स की फीस 11,200 रुपये प्रति वर्ष है। विवि में हिंदू अध्ययन में पीएचडी भी हो रही है। वहीं एमएससी भूगोल विथ रिमोट सेंसिंग एवं जीआईएस तथा केमिस्ट्री विथ फ्रैगरेंस एंड फ्लेवर की रिक्त सीट में भी दाखिला प्रक्रिया चल रही है। पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग में बीलिब एंड आईएससी तथा एमलिब एंड आईएससी में कुछ सीट रिक्त हैं। इसमें भी दाखिले की प्रक्रिया चल रही है। बीलिब एंड आईएससी का शुल्क 31,200 रुपये और एमलिब एंड आईएससी का शुल्क 41,200 रुपये है। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें