दिबियापुर थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया था। पीड़िता और उसकी मां ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए थाने में धरना दिया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
औरैया जिले के दिबियापुर थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी की गिरफ्तार को लेकर एक सितंबर को पीड़िता ने मां के साथ थाना दिबियापुर में धरना दिया था।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक शशि भूषण मिश्रा के अनुसार आरोपी कुशल मिश्रा उर्फ ईशू मिश्रा निवासी औरैया रोड दिबियापुर को गिरफ्तार कर लिया गया है। यहां बता दें कि पीड़िता ने आरोप लगाया था कि ईशू ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई वर्षों तक शारीरिक संबंध बनाए।
उस समय पीड़िता नाबालिग थी। आरोप लगाया था कि दबाव पड़ने पर आरोपी ने सगाई कर ली थी, लेकिन शादी का झांसा देकर शोषण करता रहा। इसके बाद में शादी से इनकार कर दिया और शादी दूसरी जगह तय कर ली। पीड़िता ने 13 फरवरी 2022 को आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
वहीं, पुलिस की गिरफ्तारी न होने पर गत एक सितंबर को मांग करते हुए थाना परिसर में धरने पर बैठ गई थी। मामले में कार्रवाई करते हुए अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस मामला दर्ज करके जांच कर रही है।