फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj: नहीं गिरफ्तार हुआ हैवानियत का आरोपी, एसपी ने टीमों से ली जानकारी, पीड़ित परिवार से मिले कांग्रेसी

Sat, 29 Oct 2022 09:46 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

गुरसहायगंज के सर्किट हाउस में एक बालिका मरणासन्न मिली थी। उससे हैवानियत करने वाला आरोपी अब तक गिरफ्तार नहीं हुआ है। इस पर एसपी ने नाराजगी जताई है और टीमों को जल्द से जल्द आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
कन्नौज में बच्ची से दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज जिले के गुरसहायगंज में हैवानियत की शिकार हुई बालिका की हालत में शनिवार को सुधार हुआ है। इस मामले में आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने नाराजगी जताई। उन्होंने टीमों को जल्द आरोपी को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

कस्बे के एक मोहल्ला निवासी 14 वर्षीय बालिका के साथ 23 अक्तूबर को खुदागंज निवासी रामजी वर्मा ने हैवानियत की थी। इसके बाद उसे सर्किट हाउस में मरणासन्न छोड़कर भाग निकला था। शनिवार शाम कोतवाली पहुंचे एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह और आरोपी की गिरफ्तारी में लगीं टीमों से जानकारी की।
कोतवाली पहुंचे एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह और आरोपी की तलाश में जुटी चार टीमों के पुलिसकर्मियों से बातचीत की। आरोपी के ना मिलने पर नाराजगी जताई।  हर हाल में जल्द से जल्द आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए।

विज्ञापन

वहीं घटना का वीडियो बनाने वाले लोगों के खिलाफ दर्ज मुकदमे के बाद कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर एसपी ने नाराजगी जताई। एसपी ने कहा कि जल्द आरोपी रामजी वर्मा की गिरफ्तारी न होने पर लापरवाही करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

पीड़ित परिवार से मिले कांग्रेसी
कांग्रेसियों ने पीड़ित बालिका के घर पहुंच कर परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश सचिव विजय मिश्रा, जिलाध्यक्ष दिनेश पालीवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष उषा दुबे और नगर अध्यक्ष संजीव दुबे ने कहा कि कांग्रेस उनके साथ है। परिवार की हर संभव मदद की जाएगी। सभी लोगों ने बालिका के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
विज्ञापन

बालिका के परिजनों की आर्थिक सहायता करें सरकार
समर्थकों के साथ सपा नेता शशिमा सिंह शनिवार को कलक्ट्रेट पहुंची। यहां डीएम शुभ्रांत शुक्ल को ज्ञापन दिया। इसमें कहा कि हैवानियत की शिकार हुई बालिका के परिजनों को तत्काल सरकार की ओर से 10 लाख की आर्थिक सहायता की जाए। सहायता न मिलने पर वह लोग आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें