सोशल मीडिया पर तमंचे के साथ फोटो वायरल करने का आरोपी।
- फोटो : सोशल मीडिया पर तमंचे के साथ फोटो वायरल करने का आरोपी।
ताखा। सोशल मीडिया पर तमंचा लहराने वाले तौफीक को पुलिस ने जेल भेज दिया है। ऊसराहार थाना क्षेत्र के जिस गांव में रिजवान की हरकतों से तंग आकर छात्रा ने जान दी थी। उसी गांव के तौफीक ने सोशल मीडिया पर अपनी तमंचा लहराते हुए एक फोटो वायरल की थी। मंगलवार को गांव में जब पीड़ित परिवार से मिलने भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण गुप्ता एवं विधायक सरिता भदौरिया मिलने पहुंची तो तमाम ग्रामीणों ने वायरल फोटो को दिखाया। दोनों ने इसकी जानकारी सीओ भरथना अतुल प्रधान को दी।उनके निर्देशन में थानाध्यक्ष बलराम मिश्रा ने मंगलवार रात ही तौफीक को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष बलराम मिश्रा ने बताया आरोपी के पास से तमंचा भी बरामद किया गया है।