फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंट हाउस कर्मचारी की मौत: मालिक ने कर्मचारी को बेरहमी से पीटा था, संदिग्ध हालात में हुई मौत, पढ़े पूरा मामला

Sat, 17 Sep 2022 11:32 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

नौबस्ता थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक टेंट हाउस के मालिक ने कर्मचारी को बेहरमी से पीटा था। यह घटना सीसीटीवी में कैद हुई थी। वहीं, दूसरे दिन कर्मचारी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मामले का संज्ञान लेते हुए डीसीपी ने जांच शुरू कराई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के नौबस्ता में एक टेंट हाउस मालिक ने अपने कर्मचारी को जमकर पीटा। दूसरे दिन उस कर्मचारी की कार की टक्कर से मौत हो गई। हालांकि नौबस्ता पुलिस ने गंभीरता से नहीं लिया। जब मारपीट के सीसीटीवी उच्चाधिकारियों तक पहुंचे तो वह सक्रिय हुए। डीसीपी साउथ ने जांच के आदेश दिए हैं, जिससे स्पष्ट हो सके कि युवक की मौत हादसा है या साजिश। उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

बसंत बिहार में एक टेंट हाउस मालिक रहता है। उसके वहां चंदीपुरवा निवासी राजू(35) नाम का शख्स काम करता था। 15 सितंबर की रात उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। टेंट हाउस मालिक ने पुलिस को सूचना दी कि 14 सितंबर को एक कार ने टक्कर मार दी थी, जिससे राजू घायल हो गए थे। अब मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया, जिसमें बिसरा सुरक्षित किया गया। शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

इस बीच कई सीसीटीवी फुटेज सामने आए, जिसमें टेंट हाउस मालिक पिता-पुत्र 15 सितंबर को राजू को पीटते नजर आ रहे हैं। इससे पूरा मामला ही बदल गया। डीसीपी साउथ प्रमोद ने बताया कि सीसीटीवी सामने आने के बाद से कई सवाल खड़े हो गए हैं। इसलिए विस्तृत जांच कराई जा रही है। राजू की मौत हत्या या हादसा। इन दोनों बिंदुओं पर तफ्तीश जारी है, जो साक्ष्य सामने आएंगे उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कुछ तो है, जो मालिक छिपा रहे हैं
डीसीपी साउथ ने बताया कि मामले में टेंट हाउस के मालिक से पूछताछ की गई। इसमें उन्होंने बताया था कि राजू के परिवार में कोई भी नहीं है। जब पुलिस ने इसका सत्यापन कराया तब पता चला कि घाटमपुर में राजू की एक बहन रहती है। सवाल है कि आखिर टेंट हाउस मालिक ने ये तथ्य क्यों छिपाया। इन्हीं सभी बिंदुओं को लेकर जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें