फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: इमाम को हटाने को लेकर तनाव, तैनात रही पुलिस

Sat, 02 Dec 2023 12:55 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरा। कस्बा के शाही इमाम जामा मस्जिद में तैनात पेश इमाम को कमेटी के पदाधिकारी द्वारा हटाए जाने पर एक ही समुदाय के दो पक्षों में तनाव की स्थिति बन गई। शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान सुरक्षा को लेकर पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन

कस्बा के थाने वाली गली स्थिति जामा मस्जिद में मौलाना मुफ्ती मुकीम राजा इमाम के तौर पर तैनात किए गए थे। वह बच्चों को भी तालीम भी दे रहे थे। किसी बात को लेकर कमेटी के लोगों ने उन्हें हटा दिया। इसको लेकर मौलाना के समर्थकों एवं कमेटी के लोगों बीच मनमुटाव हो गया। पिछले शुक्रवार को दोनों पक्षों में कहा सुनी के बाद विवाद की स्थिति बनी थी। इसी तनाव के कारण शुक्रवार को फफूंद शरीफ से बड़े मौलाना हजरत गजाली मियां फफूंद शरीफ से बुलवाया गया। उनके द्वारा मुफ्ती मुकीम राजा मौलाना को हटाए जाने के साथ नमाज अदा कराई गई। शाही इमाम जामा मस्जिद कमेटी के अध्यक्ष अजीम खान ने बताया कि मौलाना को कमेटी के पदाधिकारी द्वारा हटाए जाने के बाद भी जबरन मस्जिद मे रहने के कारण लोग अचानक नाराज हो गए थे फिलहाल जल्द ही दूसरे मौलाना तैनाती कराई जाएगी। क्षेत्राधिकारी प्रिया सिंह ने बताया कि मस्जिद में तनाव को लेकर पुलिस बल तैनात किया गया था। फिलहाल दोनों पक्षों को बैठक शांत कराया गया है।
-
मानसिक बीमार ने फंदा लगा दी जान
संदलपुर। मंगलपुर थाना क्षेत्र के असवी में मानसिक बीमार युवक ने शुक्रवार शाम फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

असवी निवासी अमित कुमार (35) मानसिक बीमार चल रहा था। शुक्रवार को जब घर के लोग खेत पर काम कर रहे थे। तभी शाम करीब सात बजे उसने घर के छत की धन्नी में रस्सी से फंदा लगाकर जान दे दी। थाना मंगलपुर के एसएसआई यतेन्द्र सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें