फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad: फेसबुक पर हुई दोस्ती...फिर किशोरी से किया दुष्कर्म, आरोपी तीन बार लेकर भागा, पढ़ें पूरा मामला

Tue, 28 Feb 2023 06:59 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

कायमगंज कोतवाली क्षेत्र में एक किशोरी को युवक फेसबुक से दोस्ती कर ले गया था। उसने किशोरी को अलग-अलग शहरों में रखा और दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी लकी राठौर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्रुखाबाद जिले के कायमगंज कोतवाली क्षेत्र में युवक से फेसबुक पर दोस्ती के बाद तीन बार किशोरी को घर से ले जा चुके आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पुलिस ने दर्ज मुकदमे में दुष्कर्म व पास्को एक्ट की धारा बढ़ा दी है।

विज्ञापन

नगर के एक मोहल्ले की किशोरी से एमपी के युवक से फेसबुक पर दोस्ती हो गई। दोस्ती के बाद युवक दो बार किशोरी को घर से ले जा चुका है, लेकिन बाद में समझौता हो गया। नौ फरवरी को युवक उसके घर पर आया और किशोरी की मां को बंधक बनाकर मारपीट की।
जेवर व नकदी सहित किशोरी को ले गया। पुलिस ने तीन दिन पहले किशोरी को बरामद कर उसके न्यायालय में बयान कराए। चौकी प्रभारी हरिओम प्रकाश त्रिपाठी ने मंगलवार को पुल गालिब तिराहा स्थित बस स्टैंड से आरोपी लकी राठौर निवासी राजा कॉलोनी, चंदन नगर इंदौर मध्य प्रदेश को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने पकड़े गए आरोपी का मेडिकल परीक्षण कराया है। पुलिस के अनुसार आरोपी युवक ने दिल्ली, गोआ आदि शहरों में रखा और उसके साथ दुष्कर्म किया। दर्ज मुकदमे में दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धारा बढ़ा दी गई है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें