फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad: किशोरी से छेड़छाड़....फिर धर्म परिवर्तन का दबाव, भाई-बहन समेत तीन पर रिपोर्ट, पढ़ें पूरा मामला

Sun, 21 May 2023 01:08 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

Farrukhabad Crime: मऊदरवाजा थाना क्षेत्र में किशोरी से छेड़छाड़ और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का मामला सामने आया है। सीओ सिटी प्रदीप सिंह ने मऊदरवाजा थाने पहुंचकर मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्रुखाबाद जिले में घर से बहलाफुसला कर ले जाने के बाद किशोरी से छेड़छाड़ तथा धर्म परिवर्तन का दबाव डालने के मामले में पुलिस ने भाई-बहन समेत तीन पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी युवक पुलिस की गिरफ्त में है। मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी किशोरी को टाउनहाल के नीचे बहारबाग निवासी फैजान शुक्रवार सुबह बहला-फुसला कर घर से ले गया था।

विज्ञापन

जानकारी पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पिता परिजनों के साथ खोजबीन करते पांचाल घाट निवासी फैजान की बहन तराना के घर पहुंचे। वहां किशोरी मिल गई। किशोरी पर धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनाने का दबाव बनाया गया। उसके साथ फैजान ने छेड़़छाड़ भी की। परिजनों को देख फैजान और उसके साथी ने गाली-गलौज की। पुलिस की मदद से किशोरी और आरोपी को थाने लाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें