कानपुर। सचेंडी क्षेत्र के दुल गांव में 13 वर्षीय किशोर का शव फंदे से लटकता मिला। घटना के वक्त किशोर अकेले था। पुलिस ने शव को मोर्चरी भिजवाया। दुल गांव निवासी वृद्धा विद्या देवी ने बताया कि उनके बेटे कमल की 10 वर्ष पूर्व मृत्यु हो गई थी। इसके बाद बहू ने किसी और से शादी कर ली। इसके बाद से वह नातिन पलक और नाती प्रियांशु कमल को पालन पोषण कर रही थीं। प्रियांशु कक्षा सात का छात्र था। बुधवार को नातिन रिश्तेदारी में गई हुई थी जबकि विद्या किसी काम से बाहर गई थीं। घर में खुद को अकेला पाकर प्रियांशु ने धन्नी में लगे लोहे के कुंडे में रस्सी से फंदा बनाकर जान दे दी। सचेंडी इंस्पेक्टर दीनानाथ मिश्र ने बताया कि सूचना पर पुलिस व फॉरेंसिक ने साक्ष्य संकलन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। परिजन भी कोई मौत का कोई स्पष्ट कारण नहीं बता सके हैं। संवाद