बारासगवर पुलिस के आने के बाद दोनों सुपुर्द कर दिया। किशोरी के पिता की तहरीर पर बारा सगवर पुलिस ने युवक पर किशोरी को बहला फुसला कर भगा ले जाने, पॉक्सो एक्ट के साथ दलित उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया है। विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष संजय शुक्ला ने लव जिहाद का मामला बताया है। एसओ राजबहादुर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।
बता दें कि उन्नाव जिले के बारासगवर थानाक्षेत्र में एक गांव निवासी किशोरी को दूसरे समुदाय के युवक के साथ मिली। 15 वर्षीय किशोरी को शुक्रवार सुबह गांव में ही रहने वाला मुस्लिम युवक ले गया था। युवक के मोबाइल को सर्विलांस पर लगाकर पुलिस ने लोकेशन ट्रैस की और सदर कोतवाली के ललऊखेड़ा चौकी के पास से दोनों को पकड़ लिया।
कोतवाल राजेश पाठक ने बताया कि बारासगवर थाने से ही कार्रवाई होगी। बता दें कि जानकारी के मुताबिक बारासगवर क्षेत्र में रहने वाला युवक जाजमऊ स्थित एक मदरसे में पढ़ाई करता है। आरोप है कि उसने घर के सामने वाली युवती को अपने प्रेम जाल में फंसा रखा था।