इटावा। इटावा प्लेटफार्म के निकट बुधवार देर रात वैशाली एक्सप्रेस की चपेट में आने से किशोर की मौत हो गई। किशोर की शिनाख्त होने से परिजनों में चीख-पुकार मच गई।बुधवार देर रात इटावा प्लेटफार्म के खंभा 1155/26 पर 15 वर्षीय किशोर रेलवे ट्रैक पा कर रहा था। उसी दौरान तेज रफ्तार वैशाली एक्सप्रेस आ गई। इसकी चपेट में आने किशोर की मौत हो गई। गुरुवार को किशोर की खोजबीन करते हुए किशोर के परिजन पहुंचे तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। किशोर की पहचान मोहल्ला टीला निवासी विशाल पुत्र कमल प्रकाश के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि किशोर बिना बताए घर से निकल आया था।