फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: किशोरी ने फंदा लगाकर दी जान

Sun, 26 Nov 2023 01:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रूरा। थाना क्षेत्र के सरगांव बुजुर्ग में शुक्रवार की देर शाम एक किशोरी ने दुपट्टे का फंदा लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए। परिजनों से पूछताछ करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

सरगांव बुजुर्ग निवासी रमेश चंद्र मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता है। शुक्रवार देर शाम उसकी बेटी आरती (15) ने दुपट्टे का फंदा लगाकर जान देदी। बेटी का शव फंदे पर लटके होने की जानकारी घर वालों में कोहराम मच गया। पिता ने बताया कि घटना के समय पत्नी कुंती व बेटी सोनम, रोहनी, ज्योति के साथ खेत पर काम करने के लिए गई थी। घर पर आरती अकेली थी, जब वह मां व बहने लौट कर आई तो आरती कमरे में फंदे पर लटकती मिली। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए। पिता ने बताया कि बेटी 21 नवंबर को अपने मामा के घर से लौटी थी। इसके बाद से गुमसुम रह रही थी। उसने ऐसा कदम किस बात को लेकर उठाया, इसकी परिवार के लोग पुलिस को जानकारी नहीं दे सके। सिठमरा चौकी इंचार्ज जसवीर सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें