जसवंतनगर। ग्राम कैस्त निवासी राजीव कुमार की पुत्री सपना (17) शुक्रवार दोपहर कमरे में टेबल फैन चला रही थी। इसी दौरान पंखे में शॉर्ट सर्किट हो गया। इससे उसमें करंट दौड़ गया। सपना करंट की चपेट में आकर जमीन पर गिर पड़ी और बेहोश हो गई। परिजन और पड़ोसी तुरंत उसे सीएचसी लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने सपना को प्राथमिक उपचार देने के बाद सैफई रेफर कर दिया।