कानपुर। रेलबाजार निवासी पीड़िता के मुताबिक वह विधवा है और अपनी 14 वर्षीय बेटी के साथ रहती थी। पीड़िता ने बताया कि उनकी बेटी को इलाके का आरोपी विशाल उर्फ राजाराम ने प्रेमजाल में फंसा लिया। इसके बाद उसे बीती दो जनवरी की रात को घर से बहला फुसलाकर कहीं भगा ले गया है। थाना प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि तहरीर पर अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी समेत किशोरी की तलाश की जा रही है। (संवाद)