अछल्दा। थानाक्षेत्र के चिंता का नगला गांव में रविवार को एक किशोरी ने आत्महत्या का प्रयास कर लिया। परिजनों ने समय रहते उसे बचा लिया।
रविवार शाम लगभग 7:15 बजे कशिश पुत्री नरेश निवासी चिंता का नगला ने घर के कमरे में फंदा लगाकर जान देने का प्रयास किया। तभी मामी ज्योति की नजर पड़ गई। उन्होंने शोर मचाया। शोर सुनकर पहुंचे परिजनों ने दरवाजा तोड़कर किशोरी को नीचे उतारकर बेहोशी की हालत में निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लेकर पहुंचे सीएचसी में तैनात डॉ. अभिचल पांडेय ने किशोरी का उपचार किया। मां कांति देवी ने बताया कि पड़ोस की मामी से कहासुनी होने के बाद उसने यह कदम उठाया। थाना पुलिस को सूचना दे दी गई है। (संवाद)