फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: किशोरी को अगवा करने वाला आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। कल्याणपुर पुलिस ने सोमवार को फर्रुखाबाद निवासी उपेंद्र को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ एक 14 वर्षीय किशोरी के पिता ने बेटी को बहला-फुसलाकर अगवा करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वहीं, पुलिस ने आरोपी के पास मिली किशोरी को वन स्टॉप सेंटर भेज दिया है। कश्यपनगर निवासी युवक ने 24 फरवरी की दोपहर बेटी के घर से लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप था कि फर्रुखाबाद निवासी उपेंद्र उनकी बेटी को झूठे प्रेम जाल में फंसाकर अगवा कर ले गया है। पुलिस ने सर्विलांस और आसपास के सीसीटीवी फुटेज की मदद से सोमवार को फर्रुखाबाद से आरोपी उपेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। किशोरी भी उसके साथ थी। थाना प्रभारी कल्याणपुर संतोष सिंह ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें