फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बाइक की चाबी न देने पर किशोर ने खाया जहर, मौत

विज्ञापन
पीयूष कुमार - फोटो : संवाद
विज्ञापन
बसरेहर। चौबिया के गांव कल्यानपुर पूठ में बाइक की चाबी न देने पर उसने जहरीला पदार्थ खा लिया था। सैफई में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

पीयूष कुमार (14) पुत्र जयवीर सिंह नौवीं का छात्र था। दो मार्च को गांव के किसी व्यक्ति की शादी टिमरुआ गांव के मैरिज होम में थी। परिवार के लोग भी शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। तभी पीयूष ने वहां बाइक से मैरिज होम जाने की जिद की। पिता ने नाबालिग होने की बात कहकर उसको बाइक ले जाने से मना कर डांट दिया और सभी लोग समारोह में शामिल होने चले गए। पीयूष कुमार घर क्षुब्ध होकर घर में ही जहरीला पदार्थ खा लिया। आनन-फानन में शादी समारोह से लौट परिवार वालों ने उसे जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया, जहां पर उसकी इलाज के दौरान बुधवार को मौत हो गई। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई है, शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें