कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विवि के यूआईईटी परिसर में रासायनिक अभियांत्रिकी विभाग एवं केमिकल इंजीनियरिंग विभाग के छात्र प्रकोष्ठ की ओर से दो दिवसीय सिमुलेशन वर्कशॉप का आयोजन किया गया। मुख्य प्रशिक्षक आईआईटी के रिसर्च स्कॉलर और यूआईईटी के पूर्व छात्र उत्कर्ष त्रिपाठी ने छात्रों को फ्लोशीट बनाना, मैटर एनर्जी बैलेंस, रिएक्टर मॉडलिंग, डिस्टिलेशन और हीट एक्सचेंजर डिजाइन जैसी तकनीकों का प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम में डीन डॉ. बृष्टि मित्रा, विभागाध्यक्ष डॉ. अभिषेक कुमार चंद्रा आदि मौजूद रहे। संवाद