फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे की कब्र की रखवाली कर रहा है पिता: शिक्षकों की पिटाई से हुई थी मौत, पुलिस भी लीपापोती में जुटी

Sun, 31 Jul 2022 11:19 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

छिबरामऊ थाना क्षेत्र में तीन शिक्षकों ने कक्षा नौ के दिलशान की चोरी के आरोप में जमकर पिटाई कर दी थी। इससे उसकी हालत बिगड़ गई थी, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
दिलशान की कब्र पर बैठे जहांगीर को समझाते आजाद समाज पार्टी जिलाध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज जिले के छिबरामऊ में  आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष आमिर खां ग्राम पश्चिमी मडै़या में दिलशान के पिता जहांगीर से मिलने के लिए पहुंचे। कब्र की रखवाली कर रहे जहांगीर को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाते हुए प्रदेश अध्यक्ष अब्बास गाजी से फोन पर वार्ता कराई। 

विज्ञापन

रविवार को आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष आमिर खां पश्चिमी मडै़या पहुंचे। यहां दिलशान के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। बाद में पुत्र के कब्र की रखवाली कर रहे पिता जहांगीर से मिलने के लिए कब्रिस्तान पहुंचे। जहांगीर ने कहा कि पुलिस प्रशासन से न्याय की उम्मीद नहीं है। पुलिस आरोपियों को बचाने के लिए मामले में लीपापोती कर चुकी है। शव का चिकित्सकों के पैनल से पोस्टमार्टम कराए जाने तक दिन-रात कब्र की रखवाली करेंगे।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि पुलिस प्रशासन की मनमानी नहीं चलने दी जाएगी। दिलशान को न्याय दिलाने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। फोन से प्रदेश अध्यक्ष अब्बास गाजी को मामले की जानकारी दी। दरअसल, दिलशान उर्फ राजा एक निजी इंटर कॉलेज में कक्षा नौ का छात्र था। परिजनों का आरोप है कि घड़ी चोरी करने का आरोप लगाकर विद्यालय के तीन शिक्षकों ने दिलशान की बेरहमी से पिटाई की थी। इससे उसकी मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें