फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: शिक्षकों ने टीईटी के खिलाफ दिल्ली में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। शिक्षा का अधिकार अधिनियम लागू होने की तिथि से पूर्व के सेवारत शिक्षकों के लिए टीईटी की अनिवार्यता से छूट दिए जाने की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर मंतर पर हुए प्रदर्शन में जिले के शिक्षक भी शामिल रहे। इस प्रदर्शन में 22 राज्यों के करीब एक लाख से अधिक शिक्षक शामिल हुए। कई शिक्षक संगठनों ने संयुक्त रूप से गठित अखिल भारतीय शिक्षक संघर्ष मोर्चा के बैनर तले प्रदर्शन करते हुए सरकार को चेतावनी दी कि संसद के शीतकालीन सत्र में सेवारत शिक्षकों को टीईटी से मुक्त किए जाने का संशोधित अध्यादेश पारित किया जाए। अगर ऐसा नहीं होता है तो शिक्षक संसद का घेराव करेंगे। प्रदर्शन में अखिल भारतीय शिक्षक संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय संयोजक बासवराज गुरिकर, सह संयोजक एवं यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह राठौर, प्रदेश संगठन मंत्री यादवेन्द्र शर्मा ने भी संबोधित किया। यूटा के जिलाध्यक्ष रवीन्द्र कुमार गुप्ता के नेतृत्व में जिले से सैंकड़ो की संख्या में शिक्षक प्रदर्शन में शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें