कानपुर। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के ईएनटी विभाग द्वारा एसोसिएशन ऑफ ओटोलैरिंजोलॉजिस्ट्स ऑफ इंडिया के सहयोग से 43वीं कॉन्फ्रेंस का आयोजन बृहस्पतिवार को किया गया। 27 सितंबर तक चलने वाले कार्यक्रम के पहले दिन ईएनटी के रेजिडेंट डॉक्टरों और युवा सर्जनों को कान, नाक और साइनस की जटिल सर्जिकल तकनीकों की व्यावहारिक बारीकियां सिखाई गईं। मुख्य अतिथि जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य एवं डीन डॉ. संजय काला, विशिष्ट अतिथि उप प्राचार्य डॉ. ऋचा गिरी तथा एसआईसी डॉ. सौरभ अग्रवाल रहे। बंगलूरू के ईएनटी सर्जन डॉ. विनय विजेंद्र, डॉ. रोहित मल्होत्रा, एसजीपीजीआई लखनऊ के हेड एंड नेक सर्जरी विभाग के प्रो. डॉ. अमित केसरी, डॉ. राजन भार्गव और डॉ. राजीव चक्रांशी ने विचार रखे। विभागाध्यक्ष डॉ. हरेंद्र कुमार, डॉ. एस के कनौजिया, डॉ. अमृता श्रीवास्तव, डॉ. सुनीति पांडे, डॉ. हरिओम गौतम आदि मौजूद रहे।