Chitrakoot News: जनपद में अवैध खनन, परिवहन पर सतत निगरानी है। खनिज लदे वाहनों पर अनियमितता पाये जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसी क्रम में 70 वाहनों पर कार्रवाई की गई है, जिन पर जुर्माना भी लगाया गया है।
चित्रकूट जिले में अवैध खनन व परिवहन की सूचना पर जिला स्तरीय टास्क फोर्स ने कई स्थानों पर छापेमारी की। अभियान में ओवरलोड और बिना रवन्ना के 70 वाहन पकड़े गए। इसमें 31 वाहनों का ई चालान कर 32 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन
जिला खनिज अधिकारी सुधाकर सिंह ने बताया कि जनपद के विभिन्न स्थानों पर खनिजों के अवैध परिवहन पर नियंत्रण के लिए जिला स्तरीय टास्क फोर्स ने सघन जांच अभियान के दौरान खनिज लदे कुल 70 वाहनों पर कार्रवाई की। इसमें 39 वाहनों को संबंधित थाने की अभिरक्षा में दिया गया है।
शेष 31 वाहनों को के माध्यम से ई-चालान किया गया है। वाहनों पर धनराशि 32.20 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। अवैध खनन के एक प्रकरण में सम्बन्धित व्यक्तियों के विरुद्ध रिपोर्ट भी दर्ज करायी गयी है। अवैध परिवहन कराने वाले पट्टाधारकों, क्रशर स्वामियों के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है।