कानपुर। भारत विकास परिषद किदवईनगर शाखा की ओर से रविवार को दामोदरनगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में भारत को जानो प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें आठ विद्यालयों की कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग की 16 टीमों ने प्रतिभाग किया। हर टीम में दो छात्र थे। कनिष्ठ वर्ग से कमला मेमोरियल पब्लिक स्कूल प्रथम और वरिष्ठ वर्ग से एसजे विद्या निकेतन इंटर कॉलेज प्रथम रहा। विजेताओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त पीसीएस अधिकारी दिनेश कुमार गुप्ता रहे। कार्यक्रम में प्रमोद दादू, एमएल अग्रवाल, मनोज कुमार विश्नोई, आत्म प्रकाश दीक्षित, अरुण कुमार जय, अर्चना गोयल, रवि प्रकाश त्रिवेदी, रवि प्रकाश गुप्ता आदि मौजूद रहे। (संवाद)