यूपीसीडा का दूसरा तल सीज कानपुर। उत्तर प्रदेश औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) के दूसरे तल पर औद्योगिक क्षेत्र अनुभाग के 2 अधिकारी व एक कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए। जिसके चलते उस तल के अधिकारियों, कर्मचारियों में दहशत फैल गई। इसकी जानकारी मुख्य कार्य पालक मूयर महेश्वरी को हुई तो उन्होने दूसरे तल को सीज करा दिया और तुरंत नगर निगम की टीम को बुलाकर सभी तलों को सैनिटाइजेशन कराया। उन्होने बताया कि यूपीसीडा के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की जांच मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम करेगी। बाहरी लोगों का प्रवेश बंद कर दिया गया है। जो लोग पॉजिटिव पाए गए हैं उन्हे होम क्वारंटाइन कर दिया गया है।