फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक सप्ताह में फुटपाथ का निर्माण न हो तो करें कार्रवाई : नगर आयुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने शुक्रवार को जोन-3 में सीएम ग्रिड फेस-1 के तहत बाबा कुटी चौराहा से अलंकार गेस्ट हाउस तक कराए जा रहे सड़क निर्माण का निरीक्षण किया। बाबा कुटी से मार्बल मार्केट तक 250 मीटर फुटपाथ निर्माण में प्रगति नहीं मिलने पर नाराजगी जताई। नगर आयुक्त ने एक सप्ताह में काम पूरा कराने और ऐसा न होने पर कार्यदायी संस्था मेसर्स एसएस इन्फ्राजोन प्राइवेट लिमिटेड पर कार्रवाई कर जानकारी देने को कहा। उन्होंने साउथ एक्स मॉल के सामने स्टॉर्म वाटर लाइन डालने का काम भी देखा। वहीं, साउथ एक्स मॉल के सामने जल निगम की ओर से डाली जा रही सीवर लाइन का काम दो दिन में पूरा कराने के निर्देश दिए। प्रकाश की कमी की जानकारी पर तीन दिन में पोल लगवाकर रोशनी की व्यवस्था कराने को कहा। गोशाला चौराहा से नौबस्ता की ओर जाते समय अवैध रूप से संचालित फूलमंडी के कारण गंदगी मिलने पर नाराजगी जताई। जोनल स्वच्छता अधिकारी को अवैध रूप से व्यवसाय करने वालों को तत्काल हटाने और उनसे प्रतिदिन दो बार यूजर चार्ज वसूलने के निर्देश दिए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें