कानपुर। पीरोड स्थित हरसहाय पीजी कॉलेज में शनिवार को मिशन शक्ति अभियान के तहत एक दिवसीय आत्मरक्षा कार्यशाला हुई। 50 छात्राओं ने कोबुडो मार्शल आर्ट की विभिन्न तकनीकों का प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण शिहान शोभित पांडे, चंदा और अर्पित शुक्ला ने छात्राओं को शिफ्टिंग टेक्निक, नी-अटैक, किक और पंच तकनीक का अभ्यास कराया। संस्था के सदस्य दिनेश कुमार, डॉ. कमलेश यादव, स्नेहा कुमारी विश्वकर्मा आदि मौजूद रहीं। संवाद