फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: कंपनी में साझेदार बना कर हड़प लिए 6.50 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। रतनलाल नगर निवासी अवधेश कुमार पांचाल को बर्रा विश्वबैंक जे सेक्टर निवासी विकल्प श्रीवास्तव ने डिजिटल मार्केटिंग कंपनी में साझेदार बनाने का झांसा देकर कई मदों में 6.50 लाख रुपये हड़प लिए। पीड़ित ने पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचकर गुहार लगाई तब रिपोर्ट दर्ज की गई। दुर्गा मंदिर के पास रहने वाले अवधेश कुमार पांचाल सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। बताया कि वर्ष 2025 में विकल्प श्रीवास्तव से मुलाकात हुई। खुद को ब्रांडमेट डिजिटल कंपनी का मालिक बताते हुए कंपनी को 68 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट मिलने का झांसा दिया। कंपनी की डिजिटल मार्केटिंग और सॉफ्टवेयर का काम करने के लिए कंपनी में साथ काम करने को कहा। 50 प्रतिशत मुनाफा देने की बात कही। अवधेश अपनी नौकरी छोड़ कर विकल्प के साथ काम करना शुरू कर दिया। जनवरी 2026 में कार्ड ब्लॉक होने की बात कह विकल्प ने शुरुआत में 63 हजार रुपये लिए। फिर कई बार में कुल 6.50 लाख रुपये ले लिए। बाद में उसके फर्जीवाड़े का पता चला। रतनलाल नगर चौकी में शिकायत की तो वहां आरोपी ने अपने साथियों के साथ आकर धमकाया। गोविंदनगर इंस्पेक्टर अशोक दुबे ने बताया कि रिपोर्ट दर्जकर जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें