भारतीय सेना के सर्जिकल आपरेशन से शहर के लोग जोश के साथ सड़क पर उतर आए। सेना ने पाकिस्तान पर अटैक कर उधर उनके होश उड़ा दिये तो इधर कानपुर में गुरुवार का दिन त्योहार की तरह उत्साह के साथ मनाया गया। महानगर के अलग-अलग इलाकों में लोग एकजुट होकर सेना की तारीफें करते हुए पटाखे छुड़ाते नजर आये।