बसपा सुप्रीमो मायावती के निर्देश पर हरदोई में नए जिलाध्यक्ष की नियुक्ति कर दी गई है। बसपा एमएलसी व लखनऊ मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी भीमराव अंबेडकर ने सुरेश चौधरी को हरदोई में पार्टी का नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। मौजूदा जिलाध्यक्ष राजपाल गौतम के स्थान पर यह नियुक्ति की गई है।