फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: अचानक लगाया डायवर्जन, लग गया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो।
विज्ञापन

कानपुर। मेट्रो की वजह से सोमवार को विजयनगर से दादानगर पुल तक दिनभर जाम लगा रहा। निर्माण कार्य के दौरान सुबह विजयनगर से दादानगर जाने पर कंटेनर डिपो चौराहा से अचानक डायवर्जन लगा दिया गया। इससे नए पुल पर कई वाहन फंस गए। वाहन सवार इधर-उधर से निकलने का प्रयास करने लगे जिससे जाम विकराल हो गया। देर शाम तक इस रोड पर डायवर्जन लगा रहा और दुपहिया से लेकर चारपहिया वाहन तक फंसे रहे। सबसे ज्यादा दिक्कत फैक्टरी कर्मियों व कार्यालय जाने वालों को हुई। स्थिति यह हो गई कि दादानगर सर्विस लेन भी जाम हो गई। यातायात पुलिस के जवान जाम खुलवाने के लिए जूझते रहे। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें