केस्को के करीब साढ़े पांच लाख उपभोक्ताओं को फायदा
कानपुर में एक हजार और पांच सौ रुपये के पुराने नोटों से बिजली बिल का भुगतान करने की समयसीमा बढ़ा दी गई है। उपभोक्ता 24 नवंबर तक बिल भुगतान कर सकते हैं। बैंकों से रुपये निकालने में हो रही देरी और परेशानी के कारण केस्को ने यह निर्णय लिया है। इससे केस्को के करीब साढ़े पांच लाख उपभोक्ताओं को फायदा होगा। यह केस्को के मीडिया प्रभारी अजय आनंद ने बताया कि मंगलवार शाम पांच बजे तक कुल 5.51 करोड़ रुपये जमा हुए।