फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: छात्रों को बताया संसाधन प्रबंधन और कंज्यूमर साइंस

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में शनिवार को दीक्षारंभ ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। यहां छात्रों को संसाधन प्रबंधन और कंज्यूमर साइंस के बारे में बताया गया। एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. रश्मि सिंह ने बताया कि संसाधन प्रबंधन केवल उपलब्ध संसाधनों के प्रबंधन तक सीमित नहीं है बल्कि यह समय, ऊर्जा, मानव संसाधन, धन, स्थान एवं तकनीक के प्रभावी और सतत उपयोग से जुड़ा क्षेत्र है। असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. निशा आर्या ने बताया कि संसाधन प्रबंधन का संबंध एर्गोनॉमिक्स, इंटीरियर डिजाइन, इवेंट मैनेजमेंट, इंस्टीट्यूशनल मैनेजमेंट एवं कंज्यूमर साइंस जैसे विभिन्न क्षेत्रों से है। कार्यक्रम में कंज्यूमर साइंस एवं कंज्यूमर अवेयरनेस के महत्व बारे में बताया गया कि उपभोक्ता अधिकार एवं जिम्मेदारियां, उत्पाद लेबल, गुणवत्ता एवं मूल्य की तुलना, भ्रामक विज्ञापन, डिजिटल लेनदेन एवं शिकायत निवारण जैसे विषयों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें