कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय में रविवार को छात्र-छात्राओं ने कला का प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा दिखाई। स्वामी हरिदास संगीत एवं नाट्य अकादमी ने स्टूडेंट काउंसिल के सहयोग से ‘कलारंभ 2026–27’ का आयोजन किया, जिसमें नृत्य, गायन और नाट्य की प्रस्तुति हुई। मुख्य अतिथि डॉ. वंदना पाठक ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि सांस्कृतिक गतिविधियां व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास और रचनात्मक सोच को नई दिशा देती हैं। डॉ. राजकुमार त्रिपाठी, अमित तिवारी, रागिनी, डॉ. मीत कमल, प्रशांत, सरिता, विनम्रता, डॉ. एसी पांडेय सहित समेत अन्य मौजूद रहे।