इस गांव के पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं और प्राथमिक विद्यालय का स्टॉफ भी अपनी जान-जोखिम में डाल नाव से नदी पार कर मौदहा पहुंचते हैं। इस संबंध में मौदहा के एसडीएम सुरेंद्र कुमार का कहना है कि जल्द से जल्द चंद्रावल नदी में पुल निर्माण पूरा कराया जाएगा, ताकि लोगों को इस तरह की दिक्कतें न उठानी पड़ें।