कानपुर। कर्मवीर पं. सुंदरलाल जयंती एवं गणेश शंकर विद्यार्थी की 135वीं जयंती पर शनिवार को महुआ डाबर संग्रहालय में स्मृति समारोह आयोजित हुआ। यहां विद्यार्थियों ने चित्रकला व लेखन प्रतियोगिताओं में प्रतिभा दिखाई। कर्मवीर सुंदरलाल चित्रकला प्रतियोगिता में साक्षी यादव प्रथम, राखी गुप्ता द्वितीय और अनन्या पटेल तीसरे स्थान पर रहीं। लेखन प्रतियोगिता में वाणी सिंह सैनी प्रथम, सुभाष सिंह द्वितीय और गौरी पांडेय ने तीसरा स्थान हासिल किया। मुख्य अतिथि क्रांति कटियार ने विजेताओं को पुरस्कार दिए। संयोजन प्रखर श्रीवास्तव और समन्वयन मनमोहन श्रीवास्तव का रहा। (संवाद)