इकदिल। क्षेत्र के ज्ञानचंद जैन वैध इंटर कॉलेज की छात्राएं शनिवार दोपहर फीस की समस्या को लेकर थाने पहुंचीं। उन्होंने स्कूल प्रशासन पर दोबारा फीस लेने का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंचे प्रधानाध्यापक ने छात्राओं से मिलकर उनकी समस्या का समाधान किया। इसके बाद वह स्कूल जाने के बाद घर लौट गईं। छात्राओं का आरोप है कि प्रवेश के समय ही 650 रुपये फीस जमा कराई गई थी। कॉलेज प्रशासन एक बार फिर से 170 रुपये परीक्षा फीस की तौर पर मांगे जा रहे हैं। वहीं इंटर के प्रधानाध्यापक कमलेश पांडे ने थाने पहुंच कर छात्राओं को समझा बुझाकर कर शांत कराया और कहा कि अब किसी भी छात्रा से कोई फीस नहीं मांगी जाएगी। उन्होंने बताया कि छात्राओं ने हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक राजकिशोर को फीस दी थी जिसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं थी। पिछले एक माह से राजकिशोर बीमार चलने के कारण विद्यालय नहीं आ पा रहे। फिलहाल अब बच्चों से किसी भी प्रकार कोई फीस नहीं ली जाएगी। बच्चों को प्रवेश पत्र दे दिए जाएंगे। प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह चौहान ने बताया फीस को लेकर छात्राएं आई थीं। उनकी समस्या का समाधान कर दिया जाएगा। (संवाद)