फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda Suicide: दोस्तों के ज्यादा नंबर आने से था खिन्न, छात्र ने ट्रेन से कटकर की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 26 Apr 2023 04:48 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

Banda News: शहर कोतवाली क्षेत्र के क्योटरा रेल क्रासिंग पर एक छात्र का शव पड़ा मिला। मृतक यूपी बोर्ड में 10वीं का छात्र था। बताया जा रहा है कि दोस्तों के ज्यादा नंबर आने पर छात्र ने ट्रेन से कटकर खुदकुशी की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा जिले में दोस्तों के ज्यादा नंबर आने पर 10वीं बोर्ड परीक्षा में 60 फीसदी अंकों से पास हुए छात्र ने ट्रेन से कटकर जान दी थी। सोशल मीडिया में खबर वायरल होने पर परिजनों को जानकारी हुई। उन्होंने जीआरपी थाने पहुंचकर शव की शिनाख्त की।

विज्ञापन

शव का बुधवार को पोस्टमार्टम कराया गया है। शहर कोतवाली क्षेत्र के बंगालीपुरा निवासी हेमंत कुमार (15) ने मंगलवार की शाम क्योटरा रेलवे क्रासिंग में ट्रेन से कटकर खुदकुशी कर ली थी। सूचना पर मौके पर पहुंची जीआरपी थाना पुलिस ने शव को शिनाख्त के लिए मोर्चरी में रखाया था।
देर शाम सोशल मीडिया में वायरल हुई खबर से उसके परिजनों को जानकारी हुई।  उन्होंने मोर्च्यूरी जाकर शव की शिनाख्त की। घटना के संबंध में मृतक के पिता अजय कुमार ने बताया कि हेमंत कालूकुआं मोहल्ले में स्थित सरस्वती प्रकाश मंदिर स्कूल का 10वीं का छात्र था।

विज्ञापन

मंदिर दर्शन करने की बात कहकर निकला
10वीं का रिजल्ट घोषित होने पर उसके 60 फीसदी अंकों के साथ वह पास हो गया था। उसके साथी 80 फीसदी अंकों के साथ पास हुए थे। इससे उसका मन खिन्न था। वह रिजल्ट देखने के बाद मां कविता से संकट मोचन मंदिर में दर्शन करने की बात कहकर घर से निकला था।
विज्ञापन

पुलिस बोली- प्रथम दृष्टया खुदकुशी है
दर्शन कर वह रेल पटरी में चला गया। वहां उसने खुदकुशी कर ली। मिली जानकारी के अनुसार, उसके पिता प्राइवेट में मंडी समिति में गेहूं गोदाम की देखरेख करते हैं। मृतक दो भाइयों में छोटा था। घटना के संबंध में जीआरपी एसआई जयकरन ने बताया प्रथम दृष्टया खुदकुशी है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें