फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah Murder: मंडी में छात्र की गोली मारकर हत्या, दो बाइक्स पर सवार थे पांच बदमाश, आशनाई में वारदात की आशंका

Tue, 18 Jul 2023 03:04 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

Etawah Crime: एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि हत्यारों के नाम पता चल गए हैं। प्रथम दृष्टया लड़की का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा जिले में फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के नवीन मंडी के पास छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटनास्थल पर खून के निशान, कारतूस का खोखा बरामद किया गया है। बताया जा रहा है कि दो बाइकों पर सवार पांच लोगों ने छात्र पर फायरिंग की।

विज्ञापन

पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। हालांकि आशनाई के शक में हत्या की आशंका जाहिर की जा रही है। जानकारी के अनुसार, फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के शकुंतला नगर निवासी शिवम यादव (24) पुत्र रामनरेश स्नातक का छात्र है।
सोमवार रात करीब 11 बजे नवीन मंडी के पास बाइक सवार पांच लोगों ने गर्दन में गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही युवक को कुछ लोग जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की जानकारी मिलते ही एसपी सिटी कपिल भी पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रथम दृष्टया लड़की का मामला सामने आया है
मौके पर दो थानों का पुलिस फोर्स और फोरेंसिक टीम भी पहुंची और मामले की जांच पड़ताल की। घटनास्थल पर पहुंचे एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि हत्यारों के नाम पता चल गए हैं। प्रथम दृष्टया लड़की का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें