फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya: फंदे से लटकता मिला छात्र का शव, माता-पिता की पहले ही हो चुकी है मौत, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 19 Jul 2022 11:02 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

अयाना थाना क्षेत्र में मंगलवार को कक्षा छह  के बच्चे ने आत्महत्या कर ली। उसका शव दुपट्टे के सहारे लटकता मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
घटना के बाद रोते हुए परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले के अयाना थाना क्षेत्र में घर की गैलरी में दुपट्टे के सहारे छात्र का शव लटकता मिला। परिजनों ने पुलिस के पहुंचने से पहले ही शव फंदे से उतार लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  थाना क्षेत्र के अंतौल निवासी अमन (11) पुत्र स्व. हरी सिंह का शव मंगलवार की दोपहर करीब 11 बजे घर की गैलरी में लगी खूंटी पर दुपट्टे के सहारे लटकता मिला। 

विज्ञापन

बकरी चराकर घर लौटे छोटे भाई कन्हैया और बहन गीता ने शव फंदे से लटकता देख शोर मचाया। इस पर परिजनों और पड़ोसियों ने शव को फंदे से उतारा और पुलिस को सूचना दी। बड़े भाई शिवेंद्र ने बताया कि घटना के समय वह पड़ोस में था। मां तेजा देवी की पांच साल पहले मौत हो गई थी। डेढ़ साल पहले पिता हरीसिंह की मौत के बाद से वह बहन रीता, गीता, भाई अमन व कन्हैया सहित ताई संगीता के साथ रहता है। 

विज्ञापन

अमन गांव के ही उच्च प्राथमिक विद्यालय में कक्षा छह का छात्र था। मंगलवार की सुबह वह गांव के ही सुरेश तोमर की धान की फसल रोपाई के लिए नर्सरी से पौध उखड़वा कर साढ़े 10 बजे घर आया था। सूचना पर पहुंचे एसआई शंभूदयाल और फोरेंसिक टीम ने मौके पर जांच पड़ताल की। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष जितेंद्र यादव ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों की तहरीर व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें