जसवंतनगर। नगला नरिया गांव में मंगलवार की सुबह सड़क हादसे में कक्षा चार का छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। अभी कुमार (11) पुत्र अनुज कुमार अजनौरा गांव की मोड़ से अपने घर जा रहा था। तभी सैफई की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉला ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। परिजनों ने बच्चे को सैफई आयुर्विज्ञान ले गए, जहां जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर को कब्जे में लिया।