फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: स्कूल निकला छात्र लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। चकेरी के जवाहरपुरम न्यू पीएसी लाइन निवासी अविनाश तिवारी के मुताबिक उनके चाचा का 16 वर्षीय बेटा ओम तिवारी उर्फ शुभ तिवारी उनके घर रहकर पढ़ाई कर रहा है। श्यामनगर स्थित स्कूल में कक्षा 9 का छात्र है। ओम के माता-पिता की काफी समय पहले मृत्यु हो चुकी है। बताया कि बीती 21 अक्तूबर की सुबह करीब 7:30 बजे ओम साइकिल लेकर स्कूल के लिए निकला था। पर वह स्कूल से छुट्टी बाद घर नहीं पहुंचा। स्कूल से पता चला कि वह स्कूल गया ही नहीं। उन्होंने ओम की तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि रिपोर्ट दर्जकर सीसीटीवी फुटेज की मदद से छात्र की तलाश की जा रही है।(संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें