शिवली। दिल्ली हावड़ा रेल लाइन पर शनिवार देर शाम इंटरसिटी ट्रेन के आगे कूदकर एक छात्रा ने जान दे दी। हादसे की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस घटना के कारणों को लेकर जांच कर रही है।
कोतवाली शिवली के नहेड़ी निवासी अहिबरन सिंह की पुत्री प्रियांशी (19) एक स्कूल में इंटर की छात्रा थी। शनिवार की देर शाम को दिल्ली हावड़ा रेलवे लाइन पर कैरानी गांव के पास रेलवे ट्रैक पर उसका शव मिला। सूचना पर मैथा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचे लोगों से जानकारी जुटाने के बाद उसकी शिनाख्त कराई। घटना स्थल पर पहुंचे परिवार के लोगों ने प्रियांशी की शिनाख्त की। इधर हादसे की जानकारी के बाद मृतका की मां मालती, बहन कल्पना सहित परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। कोतवाली प्रभारी शिवनारायन सिंह ने बताया कि छानबीन में पता चला है कि प्रियांशी को परिजनों ने ज्यादा मोबाइल चलाने व पढ़ाई न करने के लिए डाटा था। जिसके चलते उसने ऐसा कदम उठा लिया।