फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: आंगन के जाल में फंदा लगाकर छात्र ने दी जान

Thu, 12 Oct 2023 12:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
संदलपुर। मंगलपुर थाना क्षेत्र के बहेरा गांव में बुधवार देर शाम एक छात्र ने आंगन में लगे लोहे के जाल में रस्सी से फंदा लगाकर जान दे दी। खेत से लौटे पिता ने शव फंदे पर लटका देख पुलिस को जानकारी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बहेरा निवास प्रसाद का पुत्र उपेंद्र (18) बीएसएसी प्रथम वर्ष का छात्र था। बुधवार शाम चार बजे के करीब घर के आंगन में लगे लोहे के जाल में उसका शव रस्सी के सहारे फंदे पर लटका मिला। पिता ने पुलिस को बताया कि पत्नी उर्मिला के साथ वह खेत पर गया था। बेटा घर पर अकेले था। जब वह शाम को घर आया तो वह फंदे पर लटका था। पुलिस ने घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए। परिजन बेटे के आत्महत्या करने का कारण स्पष्ट नहीं कर सके। थानाध्यक्ष मंगलपुर मंगलपुर देवेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें