फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुदेव की पिटाई से लहूलुहान छात्र पहुंचा थाने

Fri, 16 Dec 2016 12:41 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
दिबियापुर थाने में मौजूद घायल छात्र राजकुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गुरुदेव की पिटाई से लहूलुहान एक छात्र सीधा थाने शिकायत करने पहुंच गया। मामला बढ़ता देख स्कूल से टीचर फरार हो गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।औरैया ग्राम सेहुद के सामने औरैया-दिबियापुर मार्ग पर स्थित एक स्कूल में कई दिनों से गायब छात्र पर शिक्षक का कहर टूट पड़ा। शिक्षक ने छात्र को पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। थाने पहुंचे घायल छात्र राजकुमार पुत्र शिव सागर निवासी सेहुद ने बताया कि वह सेहुद गांव के सामने औरैया रोड स्थित एक कान्वेंट स्कूल में कक्षा 9 का छात्र है।  किन्हीं कारणों से वह कुछ दिनों से स्कूल नहीं गया। आरोप लगाया कि गुरुवार को वह विद्यालय पहुुंचा तो स्कूल के शिक्षक बीपी सिंह ने उसे शारीरिक सजा सुनाई। मना करने पर शिक्षक बीपी सिंह व विकास यादव आपा खो बैठे और पीटना शुरू कर दिया। छात्र के अनुसार उसे लकड़ी की फंटी से पीटा। इससे उसका सिर फट गया। जानकारी मिलने पर परिजन आ गए। इस दौरान स्कूल से शिक्षक गायब हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें