तालग्राम। तेज हवाओं के साथ मौसम ने अचानक करवट ली जिससे ग्रामीण इलाकों की बिजली व्यवस्था चरमरा गई। 50 गांवों की आपूर्ति ठप रहने से लोग पूरी रात अंधेरे में रहे। अमोलर उपकेंद्र के फीडर ताहपुर की 11 हजार लाइन में मवैया गांव के पास फाल्ट से इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इससे दलापुरवा, कैथनपुरवा, ढिपारा, मझैइया, अमोलर, बिशोखर समेत 16 गांवों और दलापुरवा फीडर के 13 गांव के अलावा तालग्राम उपकेंद्र के फीडर भोजापुर से संबंधित गांव पूरी रात अंधेरे में रहने को मजबूर हुए। रविवार सुबह 12 घंटे बाद कुछ गांव की बिजली बहाल हो सकी। जेई भूपेंद्र सिंह ने बताया कि आंधी और बारिश के कारण कई जगह लाइन फाल्ट हो गई। फाल्ट सही कराकर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है।