फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: तेज धूप व गर्म हवाओं ने किया परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। बीते दो दिनों से मौसम में हुई नर्मी के बाद रविवार को तापमान की बढोतरी ने लोगों को परेशान किया। दोपहर के समय चली गर्म हवाओं से जहां एक ओर लोग अंगोछा बांधकर निकले, वहीं दूसरी ओर गर्मी से राहत के लिए खीरा व ककड़ी की ठेलियों पर भीड़भाड़ नजर आई।
विज्ञापन

अप्रैल माह में ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। दिन में सूर्यदेव की तपिश से पारा भी चढ़ने लगा है। बीते दिनों हुई बारिश के बाद रविवार को तापमान में बढ़ोतरत होने से लोग परेशान रहे। रविवार को अधिकतम तापमान 37 व न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा। दोपहर की गर्म हवाओं से बचने के लिए लोग घरोंं से कम निकले। इसी के साथ शहरवासी भी इससे निजात पाने के लिए खाद्य पदार्थों में ही विकल्प तलाश रहे हैं।
इनमें सबसे बड़ा और सस्ता विकल्प साबित हो रहे हैं खीरा और ककड़ी। विशेषज्ञों के अनुसार खीरा हमारे शरीर में पानी की भरपूर पूर्ति करता है। इसलिए ही अब इनकी मांग तेजी से बढ़ रही है। खीरा व ककड़ी गर्मी में रसोई से लेकर लोगों के खाने की थाली में भी खूब दिख रही है। गर्मी की शुरुआत होते ही बाजार में आम, तरबूज, अंगूर, खीरा और ककड़ी की दुकानें सज रही हैं। इन दिनों ठंडे फलों की मांग बढ़ रही है। दुकानदार सर्वेश कुमार ने बताया कि इस समय ककड़ी 40 रुपये प्रति किलो तो खीरा 20 से 30 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें