फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: कटी फसलों, सब्जियों के लिए नुकसानदेह आंधी-पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। ओलावृष्टि, आंधी और पानी खेत में कटी फसलों के लिए नुकसानदेह है। इससे अनाज का दाना खराब हो सकता है। सीएसए के वरिष्ठ कृषि विज्ञानी डॉ. खलील खान का कहना है कि गेहूं और सरसों की जो फसल खेत में पड़ी है, उसे नुकसान हो सकता है। गेहूं की खड़ी फसल भी तेज हवा से गिर सकती है। इससे गुणवत्ता प्रभावित होगी। सरसों की कटी फसल का दाना झड़ जाएगा। डॉ. खान ने बताया कि इस समय सब्जियों की तरोई, लौकी, कद्दू, भिंडी आदि फसलें लगी हुई हैं। ओले गिरने की वजह से इनमें फफूंदी की बीमारी लग सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें