कानपुर। उस्मानपुर गांव निवासी रामजानकी पाल के बेटे हिमांशु स्टेशनरी व्यापारी हैं। आरोप है कि सोमवार देर शाम क्षेत्र में रहने वाले कुछ लोगों लोगों ने मारपीट करके पिता लालजी पाल के हाथ की हड्डी तोड़ दी। शिकायत उन्हाेंने पुलिस से की थी जिसकी जानकारी पर सोमवार देर शाम आरोपियों ने धमकाया। चट्टे में काम कर रहे छोटे भाई नितिन के विरोध पर उसे बेरहमी से पीटा। शोर सुन क्षेत्रीय लोगों ने विरोध किया तो आरोपियों ने पथराव कर दिया। इसमें बाबा लखन पाल, रितिक सिंह व नितिन सिंह समेत अन्य एक का सिर फट गया। हनुमंत विहार थानाध्यक्ष राजीव सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)