कन्नौज जिले में छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के कल्यानपुर गांव में मामूली विवाद के बाद तनाव बढ़ गया। ग्रामीणों में पथराव के बाद फायरिंग शुरू हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।
यह घटना मंगलवार रात की है। क्षेत्र में पुलिस बल तैनात है। घटना में शामिल अराजकतत्वों को चिन्हित किया गया है। आरोपियों की धरपकड़ जारी है।