कानपुर। गुजैनी क्षेत्र के जरौली स्थित शिव मंदिर में चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि जरौली में केसरी नंदन धाम मंदिर में गुरुवार रात चोरी हुई थी। सीसी कैमरे में एक संदिग्ध शिवलिंग से तांबे का नाग और दानपात्र से रुपये निकालता कैद हुआ। शुक्रवार सुबह पुलिस ने उसके पकड़ा। उसकी पहचान किदवईनगर हरी काॅलोनी निवासी सोनू शुक्ला के रूप में हुई। उसे जेल भेजा गया। (संवाद)